Headline

Mansi Negi ने एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मैडल

Mansi negi

मानसी नेगी ने किया उत्तराखंड का नाम रौशन

हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड के चमोली जिले की निवासी मानसी नेगी (Mansi Negi) ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें All india Inter University Athletic 2023 यानी 82वे ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयी एथेलिटिक मीट 2023 में 20 किलोमीटर की वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व चमोली जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है।

इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर के खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर मानसी नेगी ने अपना परचम लहराया है।

हाल ही में Mansi Negi को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया एक लाख का इनाम

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2022 में ही मानसी नेगी के हौसले की दाद देते हुए एक लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

किसी परिचय की मोहताज नहीं है Mansi Negi

वैसे मानसी नेगी (Mansi Negi) किसी पहचान की मोहताज तो नहीं है लेकिन फिर भी आपको बता दें कि मानसी उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के मझोठी गांव की रहने वाली है वर्तमान में इनका परिवार गोपेश्वर में रहता है और मानसी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स अकैडमी से ट्रेनिंग ले रही है।

Mansi negi

सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने आज चमोली जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रौशन कर दिया है इसके लिए पूरा उत्तराखंड उनका आभारी रहेगा।

मानसी नेगी तथा उसके परिवार को बधाईयाँ

हम मानसी व उसके परिवार को इस मौके पर ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि मानसी को इतना सक्षम बनाना कि वह एक दिन देश के लिए ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल ला सके।

अगर यह जानकारी आपको सही लगी है तो अपने साथियों के साथ शेयर जरूर करे –

आप हमें यूट्यूब पर भी देख सकते हैं – https://youtube.com/@ThePahad.Com.

इसे भी पढें - हमारे बचपन की फूलदेई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: थोड़ी लिखने की मेहनत भी कर लो, खाली कापी पेस्ट के लेखक बन रहे हो!